दुर्ग-राजनांदगांव के बीच बड़ा हादसा: मनगटा में मौत बन के गिरी आकाशीय बिजली… एक झटके में 6 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, एक गंभीर; पेड़ के नीचे खंडहर में मौजूद थे सभी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मनगटा में एक दुखद घटना में 8 युवकों, जिनमें कई स्कूल के छात्र शामिल थे, उनकी बिजली गिरने से मौत हो गई। 2 पुरुष व 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दसवीं-बारहवीं के 6 बच्चे, 2 राहगिर मजदूर थे। 5 मनगटा के बच्चे और 1 जोरातराई के बच्चे बताए जा रहे है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी एक बड़े पेड़ के नीचे पुराने भवन में बारिश से बचने के लिए रुके थे। क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली इनके लिए मौत बनकर गिरी। हादसा जोरातराई बांध और मनगट्टा के बीच स्थित तेंदू झाड़ के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। बारिश के दौरान खुले स्थानों में शरण लेने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...