CG में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड पर चढ़ा दिया ट्रक… 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, देखिए Video

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दर्रीघाट के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को कुचल दिया है। घटना में 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।

दरअसल दरअसल यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां के निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के सड़क पर मवेशियों का झुंड बैठा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई जिसके बाद गौ सेवकों और स्थानीय लोगों की सहायता से मवेशियों को सड़क से हटाने का काम किया गया।

दर्रीघाट से कोरबा के लिए निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 70 किलोमीटर तक की सड़क बनाई जा रही है। तड़के सुबह अज्ञात हाइवा चालक ने मवेशियों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मवेशियों को हाइवा से कुचलने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। घटना से अक्रोशित लोगों ने हाइवा चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...