छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस: आने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा, सदस्यता बढ़ाने पर भी हुआ विचार विमर्श

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह एसोसिएशन के कार्यालय सेक्टर 7 में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अब तक के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए हर्ष व्यक्त किया और भावी रूपरेखा की योजना बनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस.ठाकुर ने स्थापना दिवस की समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी समय में एसोसिएशन के सेवानिवृत्ति सदस्यों के वेलफेयर के संबंध में रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर सभी सदस्यों के नवीनीकरण भी किया गया।

आगामी कार्यक्रमों की संबंध में सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया। नवंबर माह में एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन की सदस्यता, कार्य क्षेत्र बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया कि एसोसिएशन का दायरा और कैसे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक आर.पी शर्मा ने भी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपनी बात रखी स्थापना स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यालय में उपस्थित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी संगठन के बेहतरीन के संबंध में अपने सुझाव विस्तार से दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य वी.एस दवे महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, भारत भूषण शर्मा, श्रीकांत द्विवेदी ,संतोष सिंह गौर, अजीत कुमार यादव, पीसी श्रीवास्तव, नीलकंठ साहू ,महेश सिंन्हा, जी.सी.पति, राजेंद्र प्रसाद शर्मा , डी एन पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी,लल्लन सिंह, उमेश अवस्थी, सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...