FSNL कार्यालय पहुंचे सांसद विजय बघेल, सीएमडी और देश भर से आए यूनियन प्रतिनिधि से की चर्चा; निजी करण के विरोध में कर्मचारी लगा रहे थे नारे

भिलाई। एफएसएनएल के बिक्री की खबर लगते ही देश भर के यूनियन प्रतिनिधि एफएसएनएल के सीएमडी से मिलने भिलाई यूनिट पहुंचे। एफएसएनएल के नियमित कर्मी गेट में निजीकरण के विरुद्ध नारे लगाने लगे। कर्मियों के आंदोलन को देखते हुए सांसद विजय बघेल स्वयं कर्मियों के बीच पहुंचे और उनसे स्तिथि की जानकारी लिया और कर्मियों के हित की रक्षा का वादा किया। इसके बाद सांसद विजय बघेल ने एफएसएनएल के सीएमडी के साथ बैठक किया। सांसद विजय बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा जी एफएसएनएल के कर्मचारियों के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है तथा एफएसएनएल में कार्य करने वाले दाता श्रमिकों को ही ना तो काम से निकालने देंगे और ना ही किसी को परिवर्तित करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, क्योंकि ये सभी स्थानीय हैं और उनके पास रोजगार के साधन को किसी भी प्रकार से जाने नहीं देंगे, सांसद विजय बघेल को देशभर से आए यूनियन नेताओं ने बैठक में समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में सभी यूनियन नेताओं को बुलाऊंगा और उनको देश के इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री के नाम भी एक पत्र लिखकर जानकारी दिया जाएगा और इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी कर्मचारी अधिकारी को इस प्रकार से उनके हित में नुकसान ना हो।

उन्होंने बताया कि, नियमित ठेकेदार लगभग 2500 है, उन सभी ठेका श्रमिको के अधिकारियों का हनन ना हो FSNL के देश भर के समस्त कर्मचारी यूनियन के साथ अलग से बैठक की और सांसद ने कहा मैं आपके हितों के लिए आपके साथ था और सदैव रहूँगा l यूनियन के नेताओं ने भी सांसद विजय बघेल ने चर्चा घर उनके समस्या के निराकरण के प्रति अवसर प्रदान करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न देश के विभिन्न यूनिट के यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे जिसने बोकारो से आए अशोक सिन्हा ने प्रतिनिधित्व किया भिलाई से एफएसएनएल कर्मचारी के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...