रेप का आरोपी गिरफ्तार: पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी युवती… FB में दोस्ती के बाद आरोपी ने कई बार बनाए शारीरिक संबंध, डर कर घने जंगलों में छिपा था… ठेकेदार और सुपरवाइजर बन पुलिस ने ऐसे पकड़ा

भिलाई। भिलाई में महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को शादी का लालच देकर कई बार शारीरक संबंध बनाए है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी के डर से घने जंगलों के बीच छुपा था। पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर 34 वर्षीय बालोद निवासी आरोपी दिनेश कुमार मंडावी कोगिरफ्तार किया है। मामला भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, 2023 में वह पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से उसकी जान-पहचान हुई। आरोपी ने प्यार और शादी का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने मना कर दिया और सारे संपर्क तोड़ दिए।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान लिए गए। आरोपी दिनेश कुमार मंडावी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दुर्ग जिले से 200 किलोमीटर दूर ग्राम खडगांव, जिला कांकेर में अपने परिचित रिश्तेदार के घर शरण ली थी। पुलिस ने सूझबूझ से उसका पता लगाकर, ठेकेदार और सुपरवाइजर के रूप में पहचान छुपाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि प्रमोद सिंह, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी और युगल देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...