भिलाई में छात्रा से रेप : सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का दिया झांसा, फिर कई बार बनाया संबंध, आरोपी कांकेर से गिरफ्तार

दुर्ग. सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दिनेश मंडावी को दुर्ग पुलिस ने कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने रिश्तेदार के घर छिपा था. पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार बनकर रेकी की और आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

भट्‌टी थाने में छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई और यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसका फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से पहचान हुई. बातचीत करने के दौरान आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाया.

जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो आरोपी मुकर गया और फोन बंद कर भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी की पतासाजी शुरू की. आरोपी दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के ग्राम खडगांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. पुलिस की टीम यहां पहुंची और ठेकेदार एवं सुपरवाइजर बनकर उसकी रेकी की. आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...