38वीं विश्व सैन्य पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: भिलाई के लाल का कमाल, नौसेना के अधिकारी शिखर सिंह बने सर्वश्रेष्ठ मिडिल ब्लॉकर… म्यांमार में भी जीत चुके है सिल्वर मेडल

भिलाई। ईरान के तेहरान में आयोजित 38वीं विश्व सैन्य पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2024 में भिलाई के रहने वाले भारतीय सेवा के खिलाड़ी शिखर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ मिडिल ब्लॉकर पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न वॉलीबॉल टीमों के बीच आयोजित की गई, जिसमें शिखर सिंह की उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें इस सम्मान का हकदार बनाया। शिखर सिंह, जो भारतीय नौसेना के अधिकारी हैं, ने अपनी खेल यात्रा की शुरुआत सेक्टर-1 वॉलीबॉल ग्राउंड से की थी। उनके कोच सुरेंद्र पाल सिंह और साई राम जाखड़ रहे हैं, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिखर ने न केवल इस चैम्पियनशिप में सफलता हासिल की है, बल्कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भूपेश बघेल ने शिखर सिंह को पूर्व में भी सम्मानित किए है। उन्होंने म्यांमार में भी एक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। शिखर के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन से भारतीय वॉलीबॉल को नई प्रेरणा मिली है और उनके समर्पण ने युवा खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। भारतीय सेवा के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई है। शिखर सिंह की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...