छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से भिलाई में पूछताछ; थाने में बैठाकर CSP-TI ले रहे बयान… प्रोफेसर पर जानलेवा हमले से जुड़ा है मामला, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों पर SP ने की है 10-10 हजार रु. इनाम की घोषणा

भिलाई। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू बघेल से दुर्ग पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्हें भिलाई-3 थाना में बैठाया गया है। जहां छावनी CSP हरीश पाटिल और TI महेश ध्रुव उनसे पूछताछ कर रहे है। मामला खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चारों तरफ से थाने में बैरेकेडिंग कर दी गई है। किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि घायल प्रोफेसर दिल्ली में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रोफ़ेसर विनोद शर्मा पर हमले के मामले में पुलिस को जिनकी तलाश है, उनके संपर्क किसी स्वरुप में क्या चैतन्य बघेल से हैं और क्या चैतन्य उन आरोपियों के संबंध में या कि घटना के संबंध में कोई जानकारी रखते हैं इसे लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।

आपको बता दे कि आज से दो महीने पहले 19 जुलाई 2024 को भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। जब वे कॉलेज से घर लौट रहे थे। 2 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटाई कर दी। इस घटना से प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गया। असिस्टेंट प्रोफेसर का फिलहाल दिल्ली में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। वहीं घटना के मुख्य आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हो गए। पूछताछ में रींवा से पकड़ में आए आरोपियों ने हमले की वजह सुपारी मिलना बताई।

पुलिस की गिरफ्त में आने वाले आरोपियों ने बताया था कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। घटना के बाद प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार फरार हैं। इन तीनों फरार आरोपियों का पोस्टर पुलिस द्वारा थाना परिसर में लगाया गया है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार पर 10-10 हजार इनाम की घोषणा दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा विगत दिनों की गई थी।

देखिये वारदात के बाद इस मामले की भिलाई टाइम्स में यशवंत साहू की रिपोर्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...