CG जॉब अलर्ट: इस जिले में निकली है कई पदों पर भर्तियां, कलेक्टर ने दी स्वीकृति, पढ़िए डिटेल्स

CG

दंतेवाड़ा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में रिक्त पदों पर पूर्ति हेतु स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिये कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। इस स्वीकृति के पश्चात् जिला चिकित्सालय एवं अन्य संस्थाओं में मानव संसाधन की कमी नहीं रहेगी। इन विभिन्न पदों पर व्यापक तौर से जिला खनिज न्यास निधि मद (डीएमएफ) के माध्यम से भर्तियां होंगी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि ये नियुक्तियां शीघ्र करने हेतु तिथि अनुसार साक्षात्कार लिये जायेंगे। इस क्रम में लैब टेक्नीशियन के (9 पद), ईसीजी टेक्निशियन के (1 पद), सीटी स्कैन टेक्नीशियन के (3 पद), ओटी टेक्नीशियन के (3 पद), डायलिसिस टेक्निशियन के (2 पद) के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 3 अक्टूबर को लिये जायेंगे। इसके साथ ही एक्स-रे टेक्नीशियन, पीएसए टेक्नीशियन, ओटी टेण्डर के 3 पद, सीएसआर टेक्नीशियन के 2 पदों हेतु 4 अक्टूबर एवं इलेक्ट्रीशियन आईटीटी एवं ड्रेसर के 2-2 पदों के लिये 11 अक्टूबर को वॉक-इन-इंटरव्यू कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में लिया जायेगा।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों के स्तर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 49 पद तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5 पदों के लिये 3,4,7,8,10 अक्टूबर, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के लिए 2 पदों के लिये 8 अक्टूबर को फार्मासिस्ट के 7 पदों के लिये 9,10,11 अक्टूबर, स्टॉफ नर्स के 22 पदों के लिये 11 अक्टूबर तथा प्रसाधन स्वच्छक सह वार्ड बाय के 20 पदों के लिये वॉक-इन-इंटरव्यू के लिये तिथि निर्धारण किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...