छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 5 अक्टूबर को, 28 सितंबर को भरे जाएंगे नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारियों का प्रदेश अध्यक्ष पद का बहूचर्चित चुनाव 5 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नामांकन 28 सितंबर तक भरे जाएंगे और नाम वापसी भी इसी दिन होंगे। वन कर्मचारी नेता संतोष समंत राय और पवन पिल्लै, विनोद मिश्रा, मनीष कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन मे लगभग 9,000 प्राथमिक सदस्य होते है। जिसमे से 110 सदस्य मतदान करेंगे।

राज्य के पांचों संभागों से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हो रहे है इस चुनाव में युवा प्रत्याशी अजित दुबे सबसे प्रबल दावेदारी कर रहे है। इनके चनावी एजेंडे जैसे वेतन वृद्धि, सेटअप मे परिवर्तन, वसूली प्रथा को समाप्त करना, कर्मचारियों के आवास सुविधाएं, प्रान्त का हेड कॉवाटर रायपुर मे होना, प्रमोशन मे तेजी लाना,आदि मुद्दे को भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। निर्वाचन अधिकारी के रूप में कमल वर्मा कार्य करेंगे। राज्य फ्रेडेशन अधिकारी कर्मचारी संगठन के मुखिया है। इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में अपने नये नेता को लेकर उत्साह और सरगर्मी का माहौल बना हुआ है। 5 अक्टूबर को मत पेटी की गिनती होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...