CG – कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या: मोबाइल रिचार्ज के लिए मांगा पैसे… नहीं देने पर बेटे ने टांगी से कर दिया पिता पर जानलेवा हमला… हो गई मौत

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, बेटे ने मोबाइल रिजार्ज के लिए पैसे नहीं देने पर अपने पिता की टांगी से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पूरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत के रघुनाथपुर पंचायत के छुरीपहरी गांव की है। मृतक सैनाथ तिर्की (उम्र-52 वर्ष) अपने पहली मृत पत्नी से हुए बेटे रंजित तिर्की (उम्र-30 वर्ष) और दूसरी पत्नी सुमाती तिर्की के साथ रहता था। कुछ दिनो पहले आरोपी रंजित मजदूरी कर कुछ पैसा कमाई किया था और मजदूरी से कमाई राशि को अपने पिता सैनाथ को रखने को दिया था।

घटना वाले दिन बेटे ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अपने पिता से जमा कराए रुपए की मांग की, तो पिता ने अभी पैसा नहीं होने का हवाला देते हुए कहा कि, व्यवस्था होते ही पैसा दे दूंगा। बस इतनी सी बात से नाराज होकर बेटे ने पिता के साथ विवाद किया। बढ़ते विवाद में आक्रोश में आकर बेटे ने पिता पर डंडा और टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची सौतेली मां सुमाती के साथ भी आरोपी बेटे रंजीत ने जमकर मारपीट की।

घटना के बाद पहुचीं पुलिस ने मर्ग पंचनामा कायम कर शव को कब्जे में लिया है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक रंजीत को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...