विधायक रिकेश संगठन के काम में भी आगे निकले: 25 हजार 151 सदस्य बनाकर भाजपा विधायकों में काफी आगे…राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत सभी ने की सराहना

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अब छत्तीसगढ़ में टाप पर हैं। बता दें कि युवा विधायक रिकेश सेन अब तक लगभग 25 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं, जो भारतीय जनता पार्टी में फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों में शीर्षस्थ रिकॉर्ड है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम साय समेत कई नेताओं ने रिकेश सेन की तारीफ की है।

कल रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वैशाली नगर के युवा विधायक रिकेश सेन की सराहना की। सेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि सदस्यता अभियान में उनकी वैशाली नगर विधानसभा भी भाजपा सदस्यता अभियान में रिकार्ड प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्री और भाजपा विधायकों ने सदस्यता अभियान में रिकेश सेन के परिश्रम को बेहतर बताते हुए उसे सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय कहा एवं बधाई दी। बता दें कि कल रिकेश सेन 23 हजार से अधिक सदस्य बना चुके थे और शुक्रवार की शाम तक यह आंकड़ा 25 हजार पार हो गया।

भिलाई जिला संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भिलाई जिला में कुल 622 बूथ हैं, इस आधार पर लगभग 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने और सांसद के लिए यह लक्ष्य 20 हजार का है।

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों में अब तक 4 ही 10 हजार से ऊपर

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ के विधायकों में सदस्यता अभियान में 10 हजार के लक्ष्य को अब तक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू और नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ही पार कर पाए हैं जबकि नारायणपुर विधायक केदार कश्यप, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े, पंडरिया भावना बोहरा 10 हजार के लक्ष्य के नजदीक हैं। बसना विधायक संपत अग्रवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, कवर्धा विधायक विजय शर्मा, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी, रामानुज गंज रामविचार नेताम, मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 5 हजार से अधिक सदस्य बना चुके हैं।

3 से 5 हजार सदस्य बना चुके विधायकों में बिल्हा से धरमलाल कौशिक, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, बलौदा बाजार टंक राम वर्मा, रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू, लोरमी से अरूण साव, राजनांदगांव डाक्टर रमन सिंह, जशपुर रायमुनि भगत, भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह, पत्थलगांव गोमती साय, कुनकुरी सीएम विष्णुदेव साय शामिल हैं। 1 से 2 हजार सदस्य बना चुके विधायकों में जगदलपुर से किरण सिंह देव, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बेलतरा सुशांत शुक्ला, प्रेम नगर भूलन सिंह मरावी, दुर्ग शहर गजेंद्र यादव, महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, अहिवारा डोमन लाल कोर्सेवाडा़, बेमेतरा दीपेश साहू, तखतपुर धरमजीत सिंह, कांकेर आशाराम नेताम, कटघोरा प्रेमचंद पटेल, सामरी उधेश्वरी पैकरा, कोंडागांव लता उसेंडी शामिल हैं।

भाजपा के ऐसे विधायक जो 25 सितंबर तक की रिपोर्ट में एक हजार से नीचे हैं उनमें रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, दंतेवाड़ा से चैतराम अटामी, साजा ईश्वर साहू, बैकुंठपुर भैयालाल राजवाड़े, मरवाही प्रणव कुमार मरपच्ची, चित्रकोट विनायक गोयल शामिल हैं।

कुरूद विधानसभा के बाद बिलासपुर, वैशाली नगर, बिल्हा में बने सर्वाधिक सदस्य

छत्तीसगढ़ की विधानसभावार तुलना की जाए तो 1 सितंबर से आज तक कुरूद में लगभग 60 हजार सदस्य बन चुके हैं जबकि बिलासपुर में 48 हजार, बिल्हा और वैशाली नगर में 41 हजार, रायपुर पश्चिम, बसना 37 हजार, अंबिकापुर, रायगढ़, भटगांव, बलौदा बाजार और जांजगीर चांपा में लगभग 35 हजार सदस्य बन चुके हैं। भाजपा सदस्यता अभियान में 10 हजार से कम सदस्य अब तक बनाने वाली विधानसभा मोहला मानपुर, पाली तानाखार, मरवाही, चित्रकोट, बीजापुर, लुंड्रा, रामपुर और कोंटा हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...