कवर्धा वाले खपरी बिरनपुर में चाकूबाजी; एक ग्रामीण की मौत, 4 घायल…

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बिरनपुर में चाकूबाजी की घटना में 1 की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल घायलों को लोहारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रोहित साहू (42 वर्ष) के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया है. पूरी घटना विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर गृह मंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 26...

दुर्ग। साइबर ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...