FSNL कर्मचारी यूनियन की बैठक: सांसद विजय बघेल पर जताया विश्वास… हर परिस्थिति में लड़ने के लिए दिखाई एकजुटता… बैठक में उज्जवल दत्ता भी हुए शामिल

एफएसएनएल कर्मचारी यूनियन की बैठक यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा की वर्तमान स्थिति में जब एफ एस एन एल को निजी कंपनी में बेचे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है तो सभी श्रमिको को नए परिस्थिति से लड़ने के लिय एक जुटता के साथ किसी भी संघर्ष के लिए तैयार रहना है।

चुकी ठेका श्रमिकों का कार्य निरंतर जारी रहेगा और  2026 तक कंपनी को टेंडर प्राप्त है। कोई भी परिस्थिति में यूनियन किसी भी ठेका श्रमिको कार्य से निकलने नही देगी और उनके रोजगार के सुरक्षा के लिए सदेव कार्य करते रहेगी। श्रमिको का कार्य निरंतर चलता रहे इस दिशा में यूनियन लगातार प्रयास करेगी और श्रमिकों के हित में हमेशा संघर्षरत रहेगी। साथ ही क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने श्रमिकों को पूर्व में ही विश्वास दिलाया है कि उनके हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ रहेंगे। जिस पर श्रमिको  सांसद विजय बघेल और वर्तमान सरकार पर पूर्ण विश्वास है की सांसद उनके किसी भी संघर्ष में उनके साथ रहेंगे। यूनियन किसी भी हालत में श्रमिक  के हित में किसी भी कटौती को  बर्दास्त नहीं करेगी।  बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एफ एस एन एल कर्मचारी यूनियन द्वारा एक विशाल रैली निकाली जाएगी तथा एफ एस एन एल प्रबंधक को बी एस पी प्रबंधक  और सांसद विजय बघेल को श्रमिकों के हितों के लिए और भविष्य में आने वाली परिस्थिति में श्रमिकों के कार्य की में कोई भी कटोरी न  हो और श्रमिको का कार्य निरंतर चलता रहे इसके लिए ज्ञापन सोपा जाएगा।

बैठक में यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, मोहम्मद ईशा महासचिव एस रहमान,विमल कांत पांडे, धनंजय गिरी, अमित बर्मन, पी एस नही,कामेश्वर शर्मा,ईश्वर वर्मा, वी बासु, शत्रुघ्न सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने SIR के बाद मतदाता...