UDFA CG टीम की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात: 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन… हेल्थ मिनिस्टर श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया आश्वासन

रायपुर। UDFA CG टीम, जिसका नेतृत्व डॉ. हीरा सिंह और डॉ. गंधर्व पांडे कर रहे थे, ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. पीयूष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

टीम ने निम्नलिखित मुद्दों पर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया :-

  1. नियमित डॉक्टर्स, जो पीजी पढ़ाई कर रहे हैं, को 3 वर्ष का सवैतनिक अध्ययन अवकाश दिया जाए।
  2. पीजी रेजिडेंट्स को 24 घंटे की ड्यूटी के पश्चात अवकाश दिया जाए, साथ ही सप्ताह में कम से कम एक अवकाश भी मिले।
  3. बांडेड डॉक्टर्स, जो पीजी पढ़ाई के लिए एडमिशन ले रहे हैं, के लिए NOC के लिए 25 लाख की प्रॉपर्टी शासन के अधीन रखने का प्रावधान हटाया जाए।

मंत्री ने उपरोक्त मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...