CG CRIME : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, 8 माह बाद मामले का हुआ खुलासा, पढ़िए पूरी स्टोरी…

गरियाबंद. जिले के पुजारी हत्याकांड मामले में पुलिस को 8 माह बाद सफलता मिली है. अवैध संबंध बनाते देख लेने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था और सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करा दिया था. अब प्रेमी ने अपनाने से इंकार किया तो पत्नी ने पूरा राज खोला. इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव का है. 8 माह पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी ) रोमन सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी. इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वाले के सामने उठाया. उन्होंने इस हत्या में स्वयं और गांव में रहने वाले प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की सूचना देकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस खुलासे के बाद परिवार के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

पत्नी से अवैध संबंध बनाते देख लिया था पति
भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल किया. 12 जनवरी 2024 को भीखम को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते रोमन ने देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया. उस समय इसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आरोपी जब मृतका की पत्नी को अपनाने से इंकार किया तो उसने हत्या की राज से पर्दा उठा दिया. इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है. शव को कब्र से निकालकर पीएम कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...