CG – कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व पुलिसकर्मी की मौत, कुएं के पास था बैठा, अचानक बिगड़ा बैलेंस और गिरा नीचे

CG

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से पूर्व पुलिसकर्मी की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह कुएं के पार में आज सुबह बैठे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव निकाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक जांजगीर जिले के कचहरी चौक में 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे। वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे। जिसे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित वर्षों से बंद कचरा से भरे कुएं में गिर कर उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेंद्र शर्मा सुबह कुएं के पार में बैठे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पलट कर कुएं में गिर गए। उन्हें कुएं में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने डायलॉग 112 को फोन करके उनके कुएं में गिरने की जानकारी दी। जानकारी लगते ही डायलॉग 112 मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर खोजबीन शुरू करवाई।

खोजबीन में योगेंद्र शर्मा का शव कुंए में मिला। आशंका है कि वर्षों से बंद कुएं के चलते उसमें जहरीली गैस बन गई होगी। इसके अलावा कचरे में फंसने के चलते योगेंद्र शर्मा बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। वर्षों से अनुपयोगी कुंए को बंद नहीं किया गया था। बल्कि इसका इस्तेमाल कचरा फेंकने के लिए किया जाता था। इससे पूर्व भी जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत कुंए के जहरीली गैस की चपेट में आकर हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...