CG – हत्या का खुलासा: पति कर रहा था दोबारा सेक्स की डिमांड, मना करने पर भी कर रहा था जिद्द… पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला… गुस्से में आकर पति ने आंगबाड़ी कार्यकर्ता का दबाया गला

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 28 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। बताया जा रहा है की दोबारा संबंध बनाने से इंकार किया तो पत्नी की गला दबाकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 28 सितंबर को कसेकेरा गांव में घर के बिस्तर पर 32 साल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना स्थल की फॉरेंसिक जांच भी की गई।

पुलिस ने शक के आधार पर पति गोविंद ध्रुव को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने जो बताया वो हैरान करने वाला था। पुलिस से आरोपी ने कहा कि, रात करीब 12 बजे दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद पति ने दोबारा संबंध बनाने की इच्छा जताई लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। बार-बार डिमांड करने पर गुस्से में महिला ने गुप्तांग पर हाथ से हमला कर दिया। इससे आरोपी पति भी आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली।

मृतका का मायका पीपर छेड़ी गांव में है। वो वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी। गोविंद सिंह खेती-किसानी का काम करता है। उसने महिला से दो साल पहले शादी की, यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी ने ढाई साल पहले तलाक दे दिया था।

खेम बाई अपनी नौकरी का हवाला देकर ससुराल के बजाय मायके में ही ज्यादातर रहती थी। महीने में 4-5 दिन ही ससुराल आती थी। पति को ज्यादा समय नहीं दे पाती थी, इस वजह से दोनों के बच्चे भी नहीं हुए थे। पति बच्चा चाहता था, इसे लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि, आपसी विवाद के कारण पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी पति गोविंद ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...