छत्तीसगढ़ को केंद्र से 10,000 करोड़ की बड़ी सौगात: 4 नई सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी… केंद्रीय मंत्री गडकारी ने की राज्‍य सरकार की सराहना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे। बैठक में राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। साथ ही चार नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की मंजूरी मिली है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दस हजार करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर सप्ताह इनकी प्रगति की समीक्षा कर रहा हूं, ताकि राज्य के विकास में कोई बाधा न आए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...