भिलाई में एक बार फिर कटरबाजी: संडे देर रात दो गुटों में हुआ जमकर विवाद, दो भाइयों पर जानलेवा हमला… खुनी संगर्ष में एक की आंतें आ गई बाहर; देर रात तक पुलिस ने की पेट्रोलिंग… 4 गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में रविवार रात कटरबाजी की वारदात हो गई। पुरानी रंजिश के चलते छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 में दो गुटों के बीच खुनी संगर्ष हो गया। देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने दूसरे गुट के दो भाइयों पर धारदार कटर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे एक युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। एक घायल का इलाज सुपेला के सरकारी अस्पताल और दूसरे का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने रात 3 बजे तक इलाके में सर्चिंग की, खुद थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर पेट्रोलिंग पर निकले। उन्होंने बताया कि, रात 12 बजे उन्हें जानकारी मिली की शास्त्री नगर साक्षरता चौक कैंप-1 में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ है। कटरबाजी भी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, प्रतीक वासनिक के पेट में कटर लगने से आंतें तक बाहर आ गईं। प्रतीक को बचाने के लिए उसका भाई आया तो आरोपियों ने उसे भी कटर मार दिया। दोनों घायलों को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में एक को बीएम शाह अस्पताल रेफर किया गया है।

शास्त्री नगर निवासी प्रतीक ने बताया कि, देर रात पुरानी रंजिश के चलते शास्त्री नगर बुद्ध विहार निवासी शेरू, चरनू और राकेश सहित चार लड़के आए। आते ही वो लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। प्रतीक को मारता देख उसका भाई भी आया। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारा और भाग गए। इससे पहले की आरोपी भागते छावनी थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग में निकले। उन्होंने सूचना के आधार पर रात 3 बजे तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें एक आरोपी जिम के अंदर ताला लगाकर सो गया था। उसे वहां से पकड़ा गया। बाकी तीन आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुरुषोत्तम यादव, चरनू, राकेश साहू और तुषार निर्मलकर शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...