विधायक और निगम आयुक्त ने उठाया फावड़ा… सुराना कॉलेज में अनावश्यक घास को काटकर किया श्रमदान, विद्यार्थियों ने भी की सफाई

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा शहर में लगातार स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को सुराना कालेज परिसर की सफाई की गई।विधायक गजेंद्र यादव ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित विधार्थियों के साथ कॉलेज परिसर में हाथ मे फावड़ा लेकर अनावश्यक खास को काटकर मैदान साफ कर श्रमदान कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि सफाई अभियान का असल उद्देश्य लोगो में सफाई के प्रति जागरूकता लानी है, देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को पूरे देश में अभियान बनाया है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमे अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ रखने सफाई से झिझक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक व आयुक्त ने निगम अमले, विधार्थियों के साथ सुराना कॉलेज परिसर से अनावश्यक झाड़ियों व पालीथिन प्लास्टिक,कचरा इकट्ठा कर कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कुणाल, राहुल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...