रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम “निजात” के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस की टीम ने सिंथेटिक ड्रग्स ट्रेल का भंडाफोड़ किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को खत्म करना है। रायपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आरोपियों समेत समस्त लिंकेजेस के ऊपर भी एक्शन लिया गया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कसोल एवं मनाली समेत दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के द्वारा रेड मारी गई और पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया। रायपुर पुलिस ने एम.डी.एम.ए ड्रग्स के मुख्य तस्कर नाइजीरिया निवासी इनोसेंट ओलोचुकु को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में इसी लिंकेजेस के आरोपी शुभम सोनी (पाब्लो एस्कोबार), आयुष अग्रवाल (प्रोफेसर), कुसुम हिंदुजा (लुसिफर) और चिराग शर्मा (बर्लिन) को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक पूर्व में गिरफ्तार 4 आरोपी सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ए.सी.सी.यू अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 23.09.24 को थाना टिकरापारा क्षेत्र से एम.डी.एम.ए ड्रग्स रैकेट संचालन करते आरोपी शुभम सोनी (पैब्लो एस्कोबार), अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।

मामले में बैकवर्ड लिंकेजेस पर कार्रवाई करते हुए 25.09.2024 को रायपुर में ड्रग्स सप्लाय करने वाले आरोपी आर्यन ठाकरे को पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 4 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 65 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), 1 नग पिस्टल मय मैगजीन, 3 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 1 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 16,00,000/- रूपये जप्त किया गया था।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर एम.डी.एम.ए ड्रग्स सप्लाय चैन के बैकवर्ड लिंकेज पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी आर्यन ठाकरे से हिमाचल प्रदेश के एम.डी.एम.ए ड्रग्स पैडलरों के संबंध में सुचना प्राप्त हुई थी। हिमाचल प्रदेश से आरोपी अमनदीप सिंह छाबड़ा और अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ड्रग्स पैडलर है। हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में एम.डी.एम.ए ड्रग्स के मुख्य तस्कर इनोसेंट ओलोचुकु के संबंध में जानकारी रायपुर पुलिस को मिली।

रायपुर पुलिस ने बताया कि, मिस्टर इनोसेंट मूलत नाइजिरिया के लागोस स्टेट के ऐपे सिटी का निवासी है। मिस्टर इनोसेंट के कब्जे से कुल 124 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जिसका खुदरा मुल्य है लगभग 25,00,000/- है। आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में लगातार बैकवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों से भी एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी रायपुर के सप्लायर आर्यन ठाकरे से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कसोल हिमाचल प्रदेश स्थित होटल एप्पल पाई के संचालक अमनदीप सिंह छाबड़ा से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स प्राप्त करना एवं उसे रायपुर लाकर गिरफ्तार आरोपी अभिषेक साहू को देना बताया गया था। जिस पर एम.डी.ड्रग्स के ट्रेल में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 01 विशेष टीम को मनाली, कसोल हिमाचल प्रदेश रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा कसोल हिमाचल प्रदेश पहुंचकर लगातार कैम्प कर आरोपी अमनदीप सिंह छाबड़ा को लोकेट कर पकड़ा गया। एम.डी.एम.ए, एम.डी. ड्रग्स एवं चरस के संबंध में अमनदीप सिंह छाबडा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हिमाचल प्रदेश कसोल में ही बेस्ट एवं मस्ट नामक दुकान जहां हुक्का पॉट बिक्री किया जाता है के संचालक अशोक यादव द्वारा उसे चरस तथा दिल्ली निवासी नाइजीरियन मूल के मिस्टर इनोसेंट द्वारा उसे एम.डी.एम.ए एवं एम.डी. ड्रग्स का सप्लाय किया जाता है साथ ही यह भी बताया कि मिस्टर इनोसेंट ही एम.डी.एम.ए. एवं एम.डी. ड्रग्स का मुख्य तस्कर है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कसोल हिमाचल प्रदेश में कैम्प कर रही टीम के द्वारा आशोक यादव के दुकान में रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। साथ ही 01 अन्य टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्य दिल्ली पहुंचकर लगातार कैम्प कर आरोपी मिस्टर इनोसेंट ओलोचुकु की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मिस्टर इनोंसेंट को उत्तम नगर में लोकेट किया गया तथा आरोपी को एम.डी.एम.ए ड्रग्स के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों द्वारा एम.डी.एम.ए./एम.डी. ड्रग्स के रैकेट में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी मिस्टर इनोसेंट के कब्जे से 124 ग्राम एम.डी.ड्रग्स जिसका खुदरा मुल्य 25,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
- अमनदीप सिंह छाबड़ा उम्र 24 साल
- अशोक यादव उम्र 30 साल निवासी
- मिस्टर इनोसेंट ओलोचुकु उम्र 33 साल
रायपुर पुलिस ने 40 किलोग्राम गांजा सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम “निजात” के तहत 30 सितंबर 2024 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से 40 किलोग्राम गांजा सप्लाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रायपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नीरज ताम्रकार (31 वर्ष, मध्यप्रदेश), संतोष साहू (33 वर्ष, गरियाबंद), इतवारी नागर्ची (20 वर्ष, रायपुर), और तुलेश्वर साहू (25 वर्ष, गरियाबंद) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 40 किलोग्राम, जिसकी कुल कीमत लगभग 12,50,000 रुपये है।
