CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि की है।

गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब से उसके पिता यह हरकत कर रहे थे। आरोपी पिता उसे और उसकी मां को जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था, ताकि वह किसी को कुछ न बताए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। वह घर पर बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर उसे डरा-धमकाकर रेप करता था। लगभग एक साल बाद बेटी ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां-बेटी ने बुधवार को गुंडरदेही थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी सीके गंगाराम ने जानकारी दी कि नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 65(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...