कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC हटाकर घुसे चोर

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती रत्न समेत करीब 5 करोड़ रुपये के सामान की चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चोरी की वास्तविक रकम और सामान का पूरा विवरण मकान मालिक दंपत्ति के वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर कारोबारी रजनीश सेठ का मकान है। रजनीश सेठ और उनकी पत्नी इन दिनों तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए एसी को हटाकर रास्ता बनाया और घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक-एक कमरे की तलाशी ली और घर में रखे कीमती आभूषण, नगदी, रत्न समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बेहद इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया।

दोस्त ने दी पुलिस को सूचना

सुबह चोरी की जानकारी सामने आने के बाद रजनीश सेठ के एक मित्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब चोरी के तरीके और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मकान मालिक के लौटने पर स्पष्ट होगी चोरी की वास्तविक कीमत

फिलहाल प्रारंभिक तौर पर चोरी की रकम और सामान की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घर से कितनी नगदी, कितने जेवरात, कीमती रत्न और अन्य सामान चोरी हुआ है, इसका वास्तविक आकलन मकान मालिक दंपत्ति के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...