PM आवास में अवैध कब्जे के खिलाफ भिलाई निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई… कलेक्टर को मिली थी शिकायत, 6 मकानों से कब्जेधारियों को हटाया गया

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भागीदार में किफायती आवास ए.एच.पी. के 3709 स्वीकृत आवास का निर्माण निगम भिलाई के विभिन्न 15 स्थानों पर किया जा रहा है। रजत बिल्डर्स से इडब्लूएस के लिए प्राप्त भूमि पर 36 आवास निर्माण किया गया है। जो निकाय के अंतर्गत आवास निर्माण के 15 स्थलों में से एक है। रजत बिल्डर्स में निर्मित 36 आवास में से 4 आवास में विगत 3 साल, 1 आवास में 6 माह एवं 1 आवास में 3 माह से अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायतें मिली थी। कलेक्टर रिचा प्रकाश चैधरी ने इसका संज्ञान लेते हुए नव नियुक्त आयुक्त बजरंग दुबे को शीध्र निराकरण करने को कहा।

आयुक्त स्वयं प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियो को लेकर रजत बिल्डर्स में निर्मित मकानो का मौका निरीक्षण किये। उन्होने संबंधित आवासो को खाली कराने का आदेश जोन आयुक्त को दिये। उसी तारत्मय में दिनांक 02.10.2024 को जिला दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं नगर निगम भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। संयुक्त अभियान के तहत सभी 6 अतिक्रमण कारियो से आवास को खाली करवाया गया। ज्ञात हो कि रजत बिल्डर्स में निर्मित आवासो का आबंटन लाटरी के माध्यम से दिनांक 03.10.2024 को नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सुपेला में सुबह 11ः00 बजे से होना था। अवैध कब्जा रिक्त होने के बाद आबंटन की प्रक्रिया यथावत किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांति पूर्वक किया गया। सभी अतिक्रमणकर्ता को पूर्व में उनको 4 बार नोटिस दिया जा चुका था। कल दिनांक 01.10.2024 को आयुक्त दुबे के निर्देशानुसार 24 घंटे के अंदर आवास रिक्त करने का अंतिम नोटिस दिया गया था। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण कारियो से प्रधानमंत्री आवास के मकानो को रिक्त कराया गया है। इस कार्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन से सीएसपी, टीआई, पुलिसबल एवं नगर निगम भिलाई के राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...