CM साय का कल बस्तर संभाग दौरा: माता दंतेश्‍वरी के करेंगे दर्शन… विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकापर्ण करेंगे… युवा संवाद कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का हेलीकॉप्‍टर कल सुबह 10 बजे रायपुर पुलिस लाईन से दंतेवाड़ा के लिए उड़ान भरेगा और करीब साढ़े 11 बजे दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाईन में लैंड करेगा। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय कल बस्‍तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। सीएम दिनभर बस्‍तर में रहने के बाद शाम को राजधानी रायपुर लौटेंगे।

मुख्‍यमंत्री सचिवालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह साढ़े 11 बजे कारली हेलीपैड से सीधे दंतेश्‍वरी मंदिर के लिए रवाना होंगे। माता के दर्शन करने के बाद मंदिर परसिर में ही एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम वहां विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकापर्ण भी करेंगे।

सीएम का हेलीकॉप्‍टर दोपहर करीब पौने दो बजे कारली हेलीपैड से फिर उड़ान भरेगा और 2 बजकर 10 मिनट पर बीजापुर पुलिस लाईन में लैंड करेगा। वहां से सीएम सीधे सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचेंगे, जहां युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब ढाई बजे सीएम मिनी स्‍टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे नक्‍सल पीड़‍ित परिवारों को रोजगार और तेंदूपत्‍ता संग्रहकों को बनोस वितरण करेंगे।

यह कार्यक्रम साढ़े 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे। बीजापुर हेलीपैड से सीएम का हेलीकॉप्‍टर 3 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगा और करीब 5 बजे रायपुर पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...