विश्व विजय सिंह तोमर कल करेंगे युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण, CM साय सहित कई मंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर कल 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित हॉकी स्टेडियम के पास युवा आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। युवा आयोग अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सरकार के मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। 24 सितम्बर को विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। विश्व विजय सिंह तोमर लगातार संगठन से जुड़कर काम कर रहे हैं वे अभी वर्त्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष हैं। संगठन के प्रति समर्पित विश्वविजय सिंह तोमर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सबसे पहले कार्य करना शुरू किया था। उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करते हुए नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद का चुनाव भी जीता।

सरगुजा जिले में युवाओं के बीच बेहतर कार्य तथा पार्टी,संगठन से युवाओं को जोड़ने की उनकी कला और व्यक्तिगत रूप से समर्पण के भाव ने ही आगे बढ़ाया। विश्वविजय सिंह तोमर वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के मजबूत वार्ड को भाजपा की झोली में डाला था। पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए विश्वविजय सिंह तोमर ने निगम की बैठकों में तथ्यों के साथ बात रखने की अपनी कला से भी सभी को परिचित कराया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...