गनियारी डकैती : पुलिस ने वेश बदलकर एमपी में बिछाया जाल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। गनियारी में हुई डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस डकैती के मुख्य आराेपी जगदीश उर्फ काला भाया को दुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा एरिया से गिरफ्तार किया है।

एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस डकैती के मामले का सुराग ढूंढना आसान नहीं था। इसमें एक हल्की फुटेज ही पुलिस के पास थी, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने 2004 से लगातार कई वर्षों के सीसीटीवी फुटेज और डकैती के मूड को समझा। इस दौरान कटघोरा के एक मामले में काला भाया गैंग का नाम सामने आया था। इसके बाद दुर्ग पुलिस इसमें आगे बढ़ी।

डीएसपी नायक सहित क्राइम ब्रांच की टीम एक महीने से मध्यप्रदेश के धार जिले में वेश बदलकर रही, जिसके बाद एक आऱोपी भंगु और एजेंट को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी काला भाया के पीछे टीम लगी थी, जिसे पकड़ने में सफलता मिली है। इसमें तीन आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल पर: CM साय के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार...

CG CRIME : दुष्कर्म के आरोपियों को 20-20 साल...

रायपुर. दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने 20-20 साल की सजा सुनाई है. वहीं 1500-1500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है....

BDS तृतीय वर्ष परीक्षा में RCDSR का दबदबा… टॉप...

भिलाई। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR), जो कि NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त एक अग्रणी संस्थान है, ने एक बार...

रायपुर में हाईवा वाहन में लूट का मामला: पुलिस...

रायपुर। नवा रायपुर में बीती रात हाईवा ट्रक में लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात...

ट्रेंडिंग