नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ : दुर्ग क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर की डील, फिर मास्टरमाइंड को पंजाब से दबोचा, दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर तक करता था सप्लाई

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड शेरा उर्फ ​​शेर सिंह और उसके दो साथियों को दुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शेरा को पंजाब के अमृतसर से ब्राउन शुगर (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5 लाख रुपए का चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने ग्राहक बनकर सौदा किया फिर आरोपियों को धर दबोचा।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में सूखा नशा तेजी से बढ़ रहा था। इसे रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि भिलाई का रहने वाला शेरा उर्फ शेर सिंह इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शेरा को रंगेहाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। क्राइम ब्रांच की टीम खुद खरीदार बनी और उससे संपर्क की। पुलिस ने उससे बड़ी मात्रा में चिट्टा की डिमांड की।

डील तय होने के बाद शेरा चिट्टा लेने के लिए पंजाब राज्य के अमृतसर के दालम गांव गया। जब वो वहां से लौट रहा था, तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने 5 लाख रुपए की कीमत का ब्राउन शुगर जब्त किया। शेरा के साथ उसे माल सप्लाई करने वाले 2 लोग जोधा सिंह और लवप्रीत सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शेरा पंजाब से सीधे ब्राउन शुगर लाता था। इसके बाद इसे दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और दुर्ग से लगते रायपुर जिले के कुछ क्षेत्र में इसकी सप्लाई टुकड़ों में करता था। इसके चलते दुर्ग भिलाई के कई लड़कों उनके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र तक में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...