गनियारी डकैती : पुलिस ने वेश बदलकर एमपी में बिछाया जाल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। गनियारी में हुई डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस डकैती के मुख्य आराेपी जगदीश उर्फ काला भाया को दुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा एरिया से गिरफ्तार किया है।

एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस डकैती के मामले का सुराग ढूंढना आसान नहीं था। इसमें एक हल्की फुटेज ही पुलिस के पास थी, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने 2004 से लगातार कई वर्षों के सीसीटीवी फुटेज और डकैती के मूड को समझा। इस दौरान कटघोरा के एक मामले में काला भाया गैंग का नाम सामने आया था। इसके बाद दुर्ग पुलिस इसमें आगे बढ़ी।

डीएसपी नायक सहित क्राइम ब्रांच की टीम एक महीने से मध्यप्रदेश के धार जिले में वेश बदलकर रही, जिसके बाद एक आऱोपी भंगु और एजेंट को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी काला भाया के पीछे टीम लगी थी, जिसे पकड़ने में सफलता मिली है। इसमें तीन आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...