PM मोदी से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय: नक्सल ऑपरेशन पर होगी चर्चा… विष्‍णुदेव कैबिनेट के विस्तार पर भी हो सकती है बातचीत… कैबिनेट में मंत्रियों के दो पद खाली

नई दिल्ली। आज शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।

इधर पीएम से सीएम की मुलाकात की सूचना छत्‍तीसगढ़ पहुंचते ही विष्‍णुदेव मंत्रिमंडल के विस्‍तार के कायस लगाए जाने लगे हैं। मंत्री पद के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। आपको बता दें कि सीएम विष्‍णुदेव की कैबिनेट में मंत्रियों के दो पद खाली हैं। इनमें एक पहले से खाली था, जबकि दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है। इन दो पदों के लिए आधा दर्जन से ज्‍यादा पूर्व मंत्रियों के साथ ही न चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। मंत्री पद के दावेदारों में पुराने चेहरों में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और धर्मलाल कौशिक के साथ लता उसेंडी का भी नाम आ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...