जानवरों के प्रति स्नेह का पाठ: रायपुर में स्कूली बच्चों ने जू के बजाए एनिमल शेल्टर किया एक्स्प्लोर… वाटिका एनिमल सेंचुरी में छात्रों ने जानवरों को करीब से जाना; डोनेशन भी…

रायपुर। मंगलवार को मोवा रायपुर के आरामभ स्कूल के छात्रों ने वाटिका एनिमल सेंचुरी का दौरा किया, जिसका उद्देश्य छोटे और बड़े जानवरों की भलाई, उनके संरक्षण और प्रति सहानुभूति विकसित करना था। इस यात्रा ने बच्चों में जानवरों के प्रति प्यार और जिम्मेदारी के भाव को और गहरा किया। छात्रों ने इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जानवरों जैसे कुत्तों, गायों और घोड़ों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि आश्रय में आने वाले जानवरों की देखभाल कैसे की जाती है और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं।

आरामभ स्कूल में चल रहे ‘दान महोत्सव’ के अवसर पर, छात्रों ने जानवरों के लिए खाद्य सामग्री, दवा और अन्य आवश्यक सामान दान किए। इस पहल ने बच्चों को न केवल दान का महत्व सिखाया, बल्कि जानवरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझाया। वाटिका एनिमल सेंचुरी के संस्थापक ने छात्रों और स्कूल का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि आज के बच्चे चिड़ियाघरों की बजाय आश्रयों का दौरा कर रहे हैं। इससे उन्हें जानवरों के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी का एहसास होता है।”

उन्होंने अन्य स्कूलों से भी निवेदन किया कि वे एनिमल सेंचुरी का दौरा करें, ताकि वे जानवरों के कल्याण और संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें। इस प्रकार के अनुभव बच्चों में दया और करुणा के भाव को विकसित करने में सहायक होते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...