भाजपा सदस्य्ता अभियान: दुर्ग सिटी MLA गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने का पूरा किया लक्ष्य

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही सदस्यता अभियान को लेकर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने 10 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण कर लिये है। इसके लिए उन्होंने जनता और कार्यकर्त्ताओ का आभार जताये। अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता बनवाते हुए दुर्ग विधानसभा में 46912 से अधिक सदस्य बनवा चुके है। उन्होंने समस्त कार्यकर्त्ताओ से अपील किये है की 15 अक्टूबर तक अभियान के तहत सदस्य बनाने कार्य करते रहे।

कार्यकर्त्ताओ की टीम के साथ सुबह शाम अलग अलग शेडूल बनाकर सदस्यता अभियान को लेकर विधायक श्री यादव स्वयं मैदान में उतरकर कार्यकर्त्ताओ का उत्साहवर्धन कर रहे है। प्रदेश के द्वारा निर्धारित सदस्यता एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्त्ताओ आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे है। विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, कातुलबोर्ड, पोटिया, बोरसी कॉलोनी, सुभाष नगर, सिंधी कॉलोनी, बघेरा, ग्रीन चौक, विद्युत नगर, पद्ममनाभपुर, पुलगांव, शक्तिनगर, नयापारा, गयानगर, उरला, इंदिरा मार्केट, शीतला सब्जी मंडी, गणपति विहार मीनाक्षी नगर एवं व्यापारीगण एवं प्रतिष्ठानो में पहुंचकर नागरिकों से संपर्क कर भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए स्वयं ही अपने रेफरल कोड से भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवा रहे है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ को कहा की सदस्यता अभियान को सिर्फ अभियान ना मानकर पार्टी की सेवा मानना है और सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। पार्टी ने हमें जो टारगेट दिया है हम उसे पूर्ण करने का संकल्प ले। किसी नए व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनना पार्टी की सबसे बड़ी सेवा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले किसानों की गर्जना : मंत्रालय...

रायपुर। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार 27 अक्टूबर को...

करम परब में शामिल हुए CM साय : बोले-...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल...

चक्रवात के असर से बदला CM साय का कार्यक्रम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का दौरा स्थगित कर दिया गया है।...

दिल्ली प्रदर्शन पर MLA अजय चंद्राकर का हमला :...

रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक...