बंद कमरे में मिली 3 दिन पुरानी लाश, दुर्ग पुलिस कर रही जांच: शव के पास नारियल पानी से लेकर मोबाइल-चाकू बरामद…

भिलाई। बंद कमरे में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह ढांचा भवन निवासी इन्दीवर त्रिपाठी 52 वर्ष की लाश उसके कमरे में मिली। लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। परिजन घर पर नहीं थे। मंगलवार को ही बाहर से घर पहुंचने की जानकारी मिली है। मकान से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस से किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को खोलकर देखने पर इंदीवर की लाश पड़ी हुई मिली। पुलिस को घटनास्थल के टी टेबल में नारियल पानी, दो पानी बोतल, मोबाइल चाकू भी बरामद हुआ है। मृतक का एक हाथ सूजन है। फर्स खून का धक्का भी जमा हुआ था। फिलहाल इंदीवर की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसे लेकर पुलिस कुछ कह पाएगी। थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि बंद कमरे से लाश मिली है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...