भिलाई। दुर्ग शहर की जनता को, खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 14545 टोल फ्री नंबर डायल कर मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज मुख्यमंत्री मितान योजना के वालेंटियर्स से मुलाकात कर सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वोरा ने कहा कि मितान योजना जनता और सरकार के बीच की सीधी कड़ी है। ऐसी योजना केवल छत्तीसगढ़ की जनहितैषी सरकार ही शुरू कर सकती थी। आगामी समय में 100 प्रकार की सेवाएं मिल सकेंगी। अभी शुरुआत में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी। बहुत जल्द पूरे प्रदेश में इस योजना को बढ़ाया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी। इस योजना के शुरू होने से सरकारी काम और आसान हो जाएंगे। मितानों के जरिये लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाओं का लाभ तय समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का यह योजना शुरू करने के लिए आभार जताया है।
अब एक फोन पर मिलेंगे जरूरी दस्तावेज : दुर्ग विधायक ने मितान योजना के सदस्यों का बढ़ाया उत्साह, वोरा बोलें- जनता व सरकार के बीच सीधी कड़ी है योजना

खबरें और भी हैं...संबंधित
प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...
Aditya -
भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...
जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...
दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...
भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...
भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...
