CG में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत… 6 लोग गंभीर… खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। आज दोपहर रायपुर का मौसम बदला। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 6 महिला घायल हो गयी है। घटना रायपुर के सिलियारी क्षेत्र के गोढ़ी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाएं खेत में काम कर रही थी। अचानक मौसम बदला और फिर तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी। घटना में एक महिला कामिनी साहू की मौत हो गयी, वहीं छह महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी। सभी घायल हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद धरसीवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

महिलाओं की स्थिति अभी सामान्य बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि खेतो में काम करने के लिए महिलाएं गयी हुई थी। अचानक मौसम बदला, जिसके बाद सभी एक पेड़ के नीचे चली गयी, वही आकाशीय बिजली गिर गयी। अस्पताल में महिलाओं का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...