जोरा में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित …अब खुद के भवन में होगा बेहतर अध्धयन-अध्यापन, सीएम ने नवीन तकनीक की ली जानकारी…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के जोरा में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने वर्चुअल क्लासरूम का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे नवीन तकनीकों के बारे में मौजूद विशेषज्ञों से जानकारी ली। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।

अब तक कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के भवन में संचालित हो रहा था। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक ही 5430 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 6.23 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित भवन में 8 क्लास रूम, 1 मॉडर्न वर्चुअल क्लासरूम, 11 लैबोरेटरी, 2 कॉन्फ्रेंस हॉल, 400 वर्ग मीटर में वर्कशॉप के साथ ही प्रशासनिक खंड भी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...