महज 3 घण्टे में मितान योजना के तहत प्रमाण पत्र : रिसाली निगम ने जारी किया पहला सर्टिफिकेट, हितग्राही के खिले चेहरे…

रिसाली। मुख्यमंत्री मितान योजना लागू होने के बाद महज 3 घण्टे के अंदर आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। इसके तहत सोमवार को रिसाली निगम ने पहला प्रमाण पत्र जारी किया। वार्ड 31 नया पारा निवासी जगन्नाथ साहू के घर पहुँचकर मितान ने प्रमाण पत्र सौंप। जगन्नाथ ने शाम 5 बजे कॉल कर प्रमाण पत्र बनाने मितान से संपर्क किया था।

खास बात यह है कि रविवार को ही मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया था। जैसे ही आयुक्त आशीष देवांगन को इस बात की जानकारी हुई कि लोकसेवा केंद्र के माध्यम से योजना के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने संपर्क हुआ है, आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए प्रमाण पत्र बनाने निर्देश दिए। बाद में मितान के साथ हितग्राही के घर पहुँचे और प्रमाण पत्र परिजनों को सौंपा गया।

पहले 7 दिन का समय लगता था:-
उल्लेखनीय है कि इसके पहले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बनाने 7 दिन का समय लगता था। वर्तमान में इस योजना के तहत अब लोगों को घर पहुँच सेवा मिल रही है। इस योजना के तहत नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, गुमास्ता, विवाह, जन्म व मृत्यु और विवाह में नाम संसोधन , जाति, निवास सहित कुल 13 प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...