भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक पर गिरा डेढ़ टन का स्टॉपर… हादसे में ऑन द स्पॉट डेथ, दो क्रेन में भिड़ंत के बाद हुआ दर्दनाक हादसा; हडिडयां तक…

भिलाई। SAIL के भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। दरहसल स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में सुबह 10 बजे ये हादसा हुआ है। मृतक ठेका श्रमिक की पहचान बसंत कुमार कुर्रे के रूप में हुई है। हादसे की वजह से मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घर वालों को सूचित कर दिया गया है। शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएमएस-3 के क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 नंबर को ठोकर मारा, जिससे स्टॉपर टूट गया है। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। शरीर की हडिडयां तक टूट चुकी हैं।

खबर मिलते ही घटनास्थल पर उच्चाधिकारी भी पहुंचे। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मजदूर ठेका कंपनी प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। सुबह ड्यूटी पर पहुंचा और हादसे का शिकार हो गया है। वहीं, मृतक के आश्रित को नौकरी देने की बात चल रही है। कार्यस्थल पर मौत हुई है। इसलिए आश्रित को नौकरी मिलनी लगभग तय है। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...