CG – Vice Chancellor हटाए गए: कुप्रशासन की वजह से इस यूनिवर्सिटी के कुलपति को हटाया गया, जारी हुई अधिसूचना, जल्‍द होगी नई नियुक्ति

CG

अंबिकापुर। सरगुजा के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के कुलपति प्रो. अशोक सिंह को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी में अव्‍यवस्‍था और कुप्रशासन के चलते की गई है। राज्य सरकार ने धारा 52 की अधिसूचना का प्रकाशन कर यह कार्रवाई की है। राज्‍यपाल की ओर से अब नए कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी होगा, इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विश्वविद्यालय में आंतरिक विवाद एवं समन्वय के अभाव के कारण स्वस्थ शैक्षणिक व प्रशासनिक वातावरण का अभाव है। जनसाधारण एवं छात्रों की दृष्टि से विश्वविद्यालय के प्रति विश्वसनीयता में गिरावट आ रही है। राजभवन की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। कुप्रशासन तथा अव्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति की शक्ति को समाप्त कर दिया गया है।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में राज्यपाल कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रशासन तथा अव्यवस्था को लेकर कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक सिंह पर ये कार्रवाई की गई है।

अधिसूचना प्रकाशन के तिथि से एक वर्ष तक के लिए प्रभावशील रहेगा।विभाग के मुताबिक ऐसी परिस्थिति निर्मित हो गई है कि प्रशासन विश्वविद्यालय के हितों का उपाय किए बिना नहीं चलाया जा सकता है। मंत्रालय से बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव आरपी पांडेय ने यह आदेश जारी किया है। इससे पहले महात्मा गांधी विश्वविद्यालय पाटन के कुलपति आरएस कुरील को भी हटाया जा चुका है। दुर्ग तकनीकी विवि के कुलपति एमके वर्मा के खिलाफ जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...