दुर्ग निगम लेगी बड़ा एक्शन: दुकानों का किराया न चुकाना पड़ेगा महंगा… ताला, सील, मोहर और लाल कपड़ा साथ लेकर चलने की तैयारी, दुकानें होंगे सील

दुर्ग। दुर्ग निगम के दुकानों का किराया न चुकाना अब महंगा पड़ेगा। शहर के नगर निगम की दुकानों का किराया और टैक्स न चुकाने वाले सावधान हो जाएं। क्योंकि अब ऐसे लोगों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। जल्द नगर निगम की टीम ऐसे बकायदारों की लिस्ट लेकर निकलेगी। साथ ही टीम अपने साथ अब ताला, सील, मोहर, और लाल कपड़ा भी लेकर चलेगी। ताकि अगर तत्काल नगर निगम का किराया और टैक्स आपने नहीं चुकाया तो आपकी दुकान या प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया जाएगा। साथ ही आपका आवंटन भी कैंसिल कर आपकी दुकान किसी और को आबंटन कर दी जाएगी। बकायदारों पर सख्ती करेगा निगम इसे लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बाजार अधिकारी थानसिंह यादव को निर्देश दिए है।निर्देश के बाद बाजार अधिकारी थान सिंह यादव द्वारा किराया और टैक्स नहीं चुकाने वालो की लिस्ट तैयार कर एक्शन मोड़ पर है।

जिसमें उन्होंने नगर निगम की दुकानों के किराए और लाइसेंस की शत प्रतिशत वसूली कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। बाजार अधिकारी ने बताया कि दुकानों के किराए और लाइसेंस वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किराया वसूली के लिए नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा टीम तैनात किए जायेगे और उन्हें वसूली का टारगेट भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना टीम साथ निकलेग।

यह वसूली निगम कर्मी अब रोजाना अधिकारी टीम के साथ निकलेंगे। जो कि बड़े बकायेदारों पर सख्ती करेंगे। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि इन कर्मियों को वसूली पर निकलते समय ताला, सील, मोहर और दुकानें सील करने के लिए लाल कपड़ा भी साथ में लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। जो कि लाइसेंस फीस और किराया जमा नहीं करने वाले बकायेदारों की दुकानों पर ताला लगाकर तत्काल सील करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...