मौसम अलर्ट: आज भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की संभावना… गरज चमक के साथ तेज हवाओं के चलने की आशंका… पढ़िये मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ली है। बदले मौसम के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी देखने को मिली है। आज भी बारिश और आंधी की संभावना है। कल राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान का असर दिखा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होगी और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। एक दो स्थानों पर अंधड़ की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणीका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसी की वजह से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में प्रभाव दिख रहा है।

मौसम में हुए इस बदलाव से आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।

इधर, IMD के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, ‘दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत देश के कई राज्यों से हीटवेव खत्म हो गई है। हालांकि पश्चिम में अभी गर्मी है। इस दौरान तापमान अगले 6-7 दिनों तक नहीं बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है और बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में 3 मई को बारिश हो सकती है। लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को बादल आ सकते हैं। इसके अलावा अगले 4 दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। ‘

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...