छत्तीसगढ़: कारोबारी की हत्या: लिफ्ट लगाने आए पिता-पुत्र को अज्ञात आरोपियों ने पीटा… पकड़ाएं जाने के डर से अस्‍पताल के बाहर फेंक हुए फरार… पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

रायपुर।राजधानी के डूमरतराई स्थित मेडिकल कांपलेक्स में देर रात एक लिफ्ट लगाने वाले की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट लगाने वाले मनोज भालाधरे मेश्राम(50) और उसके बेटे कुणाल मेश्राम(20) के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। मारपीट में मनोज मेश्राम की मौत हो गई जबकि बेटा कुणाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को आरोपित एमएमआई अस्पताल में छो़ड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल घटना कैसे,किस वजह से हुई और पिता-पुत्र की पिटाई किसने की इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से लगे माना इलाके के डूमरतराई स्थित मेडिकल कांपलेक्स में गुढ़ियारी के कोटा निवासी लिफ्ट कारोबारी मनोज मेश्राम और उसके बेटे कुणाल मेश्राम की अज्ञात लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में पिता-पुत्र को आरोपित एमएमआई अस्पताल लेकर आए,जहां मनोज की मौत हो गई। इससे डरकर आरोपित दोनों को वहीं छो़ड़कर भाग निकले। कुणाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही विवाद की वजह सामने आ पायेगा।

झगड़ा होने पर पीटा
माना पुलिस थाना स्टाप ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि रात साढ़े आठ बजे मृतक मनोज भालाधरे मेश्राम अपने बेटे कुणाल के साथ डूमरतराई मेडिकल कांपलेक्स में एक कारोबारी की दुकान में लिफ्ट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में गंभीर रूप से घायल मनोज व कुणाल को आरोपित इलाज कराने एमएमआई अस्पताल लेकर आए जहां मनोज की मौत हो गई। हत्या के केस में फंसने के डर से आरोपित मनोज की लाश व घायल कुणाल को वहीं छोड़कर भाग निकले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...