विधायक संदीप साहू ने सरकार से की मांग, बोले – 15 नवंबर की जगह 1 नवंबर से किया जाए धान की खरीदी

रायपुर। शासन द्वारा प्रतिवर्ष 15 नवंबर को धान की खरीदी करते आ रही है। जिसको लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शासन से मांग करते हुए कहा की इस वर्ष धान का पैदावार अधिक मात्रा में हुआ है। वहीं हरुना आदि विभिन्न प्रकार के धान नवरात्र पश्चात पक कर तैयार हो जाते हैं। जिनके रख रखाव हेतु किसानो को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धान खरीद में हो रही देरी पर कसडोल विधायक संदीप साहू ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा की है कि धान की खरीद 15 नवंबर की जगह 1 नवंबर से शुरू की जाए।

उन्होंने आगे कहा कि इस मानसून के सीजन में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। किसानों की फसलें भी अच्छी हैं। इसलिए किसानों को नुकसान न हो और किसानों के हित को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा धान की खरीद 1 नवंबर से शुरू कर देनी चाहिए। सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदने का निर्णय लिया है जो बिल्कुल सही नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...