एक प्रेमी गया जेल, तो दूसरे से हो गया प्यार: तंग आकर मां ने 50 हजार में दे डाली बेटी की सुपारी… पर किलर निकला बॉयफ्रेंड और पलट गया पूरा ‘गेम’… पढ़िए ये फिल्मी स्टाइल वाली क्राइम स्टोरी

पढ़िए ये फिल्मी स्टाइल वाली क्राइम स्टोरी

आगरा/ एटाः यूपी के एटा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक नाबालिग लड़की के प्रेम संबंधों के बीच मां बुरी तरह फंस गई. वह बेटी के प्रेम संबंधों से इतनी परेशान हुई कि बेटी के आशिक को 50 हजार रुपये में अपनी ही औलाद की सुपारी दे डाली. लेकिन युवक और नाबालिग प्रेमिका शातिर निकले. पहले बदमाश ने महिला को लड़की की हत्या के फर्जी फोटो भेजे. तय रकम के रुपये नहीं मिलने पर कहा-तुम्हारी बेटी जिंदा है. इसके बाद बेटी के साथ मिलकर महिला की ही हत्या कर डाली.

पूरा मामला एटा के थाना जसरथपुर इलाके के एक गांव का है. यहां रहने वाली नाबालिग किशोरी के गांव के ही रहने वाले अखिलेश से प्रेम संबंधथे. किशोरी जब प्रेमी के साथ चली गई, तो परिजनों ने एटा के थाना नयागांव में मुकदमा दर्ज कराया था. अब पुलिस ने बेटी को खोजकर उसके प्रेमी को जेल भेज दिया था. तो वही बेटी को उसकी मां अलका ने अपने मायके में फर्रुखाबाद भेज दिया. तभी मृतका की नाबालिक पुत्री का अपने ननीहाल के पड़ोस के रहने वाले सुभाष के साथ प्रेम संबंध हो गये. जिसकी जानकारी उसके मामा को हुई तो उसने अपनी बहन को पूरी जानकारी दे दी. उसके बाद उसकी मां अपनी बेटी को वहां से भी वापस ले आयी.

बेटी घर पर आने के बाद भी प्रेमी सुभाष से फोन पर बात करने लगी. इसी बीच पहले मां ने अपनी बेटी की हत्या की साजिश रची. उसने प्रेमी सुभाष की बहाने से अपने पास बुलाया था और कहा था कि उसकी बेटी की हत्या कर दे, इसके बदले में उसे 50 हजार रुपए दूंगी. सुभाष ने भी ऑफर स्वीकार कर लिया. फिर सुभाष ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को पूरी बात बता दी. कहा कि तुम्हारी मां ने तुम्हे मारने की मुझे सुपारी दी. सुभाष अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर आगरा आ गया. यहां पर प्रेमिका के कुछ ऐसे फोटो खींचे जिससे लगे कि उसकी हत्या कर दी है.

एडिशनल एसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि, सुभाष ने फोटो उसकी मां अलका को भेज दिए और फिर रुपयों की डिमांड करने लगा. रुपये नहीं देने पर सुभाष ने प्रेमिका की मां को बताया कि उसकी बेटी हत्या नहीं की है, वह उसी के साथ है. अब सुभाष ने उसकी मां को भी आगरा बुला लिया, इसके बाद तीनों लोग साथ में एटा चले गए. एटा जाकर नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी से कहा कि वह उसकी मां की हत्या कर दे. इसके बदले में वह उससे शादी कर लेगी. फिर प्लानिंग के तहत सुभाष उसकी मां को बाजरे के खेत में ले गया, और वहां पर उसकी नाबालिग बेटी भी आ गई, और दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...