एक्ट्रेस का एक्सीडेंट: महाकाल के दर्शन करने जाते वक्त अभिनेत्री हुई दुर्घटना का शिकार, कई टांके लगे, गाड़ी का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

मल्टीमीडिया डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का एक्सीडेंट हो गया है। ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब वो महाकाल के दर्शन करने जा रही थी। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर महाकाल के दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में तनुश्री जख्मी दिखाई दे रही है। उनके पैर में चोट लगी है और खून निकल रहा है। तनुश्री ने बताया कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से एक्सीडेंट हुआ, चोट लगी और कुछ टांके लगे हैं।

अभिनेत्री की कार का हुआ एक्सीडेंट: तनुश्री दत्ता ने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि “आज का दिन एक साहसिक दिन था लेकिन जब महाकाल दर्शन के लिए पहुंची तो मंदिर के रास्ते में अजीब दुर्घटना हुई। कार का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी टकरा गई। बस कुछ ही टांके लगे हैं, जय श्री महाकाल!”

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर की हैं, उसमें वो महाकाल मंदिर के प्रांगण में खड़ी दिखाई दे रही हैं। माथे में चंदन लगा है और लोगों के बीच तनुश्री दत्ता खड़ी हैं। इन्हीं तस्वीरों के बीच तनुश्री ने उस तस्वीर को भी शेयर क्या है जिसमें उनके पैर में चोट लगी हुई दिखाई दे रही है। तनुश्री के चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...