छत्तीसगढ़ में कलाकारों के लिए खुलेगा बॉलीवुड का रास्‍ता: प्रदेश सरकार बनाएगी फिल्‍म सिटी, 250 करोड़ का प्रस्ताव

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कलाकरों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। फिल्‍मों में काम करने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अब छत्‍तीसगढ़ से बॉलीवुड का रास्‍ता खुल जाएगा।

इसके लिए प्रदेश सरकार जल्‍द ही फिल्‍म सिटी बनाने वाली है। इसके लिए संस्‍कृति विभाग के द्वारा प्रस्‍ताव तैयार कर लिया गया है। यहां 250 करोड़ की लागत से फिल्‍म सिटी तैयार की जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्‍ताव भेजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड के प्रति युवाओं और कलाकारों का रुझान बढ़ रहा है। इस दिलचस्पी के बाद राज्य में फिल्म सिटी बनाने राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इसको लेकर संस्कृति विभाग ने प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्‍ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद फिल्‍म सिटी का निर्माण किया जाएगा। फिल्म सिटी की अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपए तय की है। इसके लिए नवा रायपुर में करीब 200 एकड़ जमीन भी चिन्हित की है।

प्रदेश में छत्तीसगढ़ी में फिल्‍में बनाई जा रही है, यहां के कलाकार तेजी से काम कर रहे हैं। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को बढ़ाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रूचि दिखाई है। सीएम के निर्देश पर फिल्म सिटी बनाने प्रस्ताव बनाया है। केंद्र की स्वीकृति के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार होने से इसकी स्वीकृत जल्द मिल सकती है।

यह फिल्म सिटी नवा रायपुर में तैयार की जाएगी। इसको लेकर औसतन 150 से 200 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसको लेकर संस्‍कृति विभाग ने भी काम शुरू कर दिया है। इसमें विभाग के द्वारा यह भी देखा गया है कि जिन राज्‍यों में फिल्‍म सिटी बनी है, वहां किस तरह से ये तैयार की गई है।

इसका अध्‍ययन करने के बाद इसका पूरा खाका तैयार किया गया है। फिल्‍म सिटी के निर्माण से प्रदेश के कलाकारों के लिए भी बॉलीवुड में एंट्री आसान हो जाएगी।

राज्‍य सरकार फिल्म सिटी निर्माण के साथ ही फिल्म नीति भी तैयार करेगी। इसमें फिल्मों को मिलने वाले अनुदान व फिल्मों की दशा-दिशा निर्धारित की जाएगी। फिल्‍म सिटी के निर्माण से प्रदेश के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। इसी के साथ ही कलाकरों को नया प्‍लेटफार्म भी मिलेगा। इसको लेकर राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगे निर्माता और कलाकारों को प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।

फिल्‍म सिटी में फिल्‍मों के लिए सभी सुविधाओं, जगहों के सीन के लिए सबकुछ तैयार किया जाएगा। फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए स्टूडियो बनेगा। मिक्सिंग-डबिंग और एडिटिंग का काम भी किया जाएगा। फिल्‍म सिटी में और क्‍या-क्‍या मिलेगा, इसके लिए अभी विभाग के अफसर बताने से बच रहे हैं। विभाग के अफसर अभी प्रस्‍ताव को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, अफसरों का कहना है कि जब प्रस्‍ताव को अनुमति मिल जाएगी, इसके बाद इसका खुलासा कर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...