CG CRIME : रील बनाने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार. जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव में महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रील वीडियो बनाती थी, जिस पर उसके पति को आपत्ति थी. इसके अलावा हत्यारे पति को अपने पत्नी के चरित्र पर भी शक था. इसके चलते उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, मृत महिला का नाम तेलासी निवासी ज्योति रात्रे (29 वर्ष) है. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे घर से दूर ले गया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं महिला का शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबीन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...