यात्रीगण कृपया धयान दें: दुर्ग से छपरा चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक महीने से अधिक समय के लिए रहेगी रद्द… यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें; जानिए कब-कब नहीं चलेगी ट्रेन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रेलवे ने दुर्ग और छपरा से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 38 दिनों के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 दिसंबर से 17 फरवरी तक नहीं चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया है। उत्तर पूर्व रेलवे ने गाड़ी संख्या 15159 और 15160 के परिचालन में बदलाव की जानकारी साझा की है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CPRO डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने कहा कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस घोषणा का उद्देश्य यात्रियों को पहले से जानकारी देना है, ताकि वे रिजर्वेशन न कराएं। अचानक ट्रेन रद्द होने पर उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैंसिल होने वाली तिथियां

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15159 के लिए दिसंबर में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 तारीख को परिचालन नहीं होगा। जनवरी में यह गाड़ी 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 को नहीं चलेगी। फरवरी में भी यह गाड़ी 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 और 26 को नहीं चलेगी।

दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15160 के लिए दिसंबर में 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 तारीखों को परिचालन नहीं होगा। जनवरी में यह गाड़ी 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 को भी नहीं चलेगी। फरवरी में 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 और 27 को भी यह गाड़ी परिचालन में नहीं रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...