श्रमिकों के सम्मान में दुर्ग विधायक वोरा और मेयर बाकलीवाल ने SLRM सेंटर में खाई बासी…वोरा बोले- CM भूपेश ने बढ़ाया सबका मान, बासी से फायदे बहुत

दुर्ग। 1 मईं को अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छग की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए,श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा एसएलआरएम सेंटर में किया गया। इस क्रम में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल, छग राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने पहुँचकर स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर किया श्रमिको का सम्मान किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,नोडल अधिकारी जावेद अली।अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। मुख्यमंत्री ने बोरे बासी खाने की अपील कर वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर अत्यंत आनंदित गौरवान्वित महसूस किए।

वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदना और उनके मन मे श्रमिकों के सम्मान और अपनेपन को दर्शाता है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ भाजी भी खाया जाता है। छग के लोग सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से गर्मी और लू से राहत मिलती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...